बिहार शिक्षा विभाग का नया आदेश: अब शिक्षकों की हाजिरी होगी ग्रुप फोटो से तय

बिहार के सरकारी स्कूलों से जुड़ी एक अहम खबर आई है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की उपस्थिति को और पारदर्शी बनाने के लिए नया नियम लागू किया है। अब से स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को व्यक्तिगत फोटो नहीं, बल्कि सामूहिक यानी ग्रुप फोटो अपलोड करनी होगी।

सूत्रों के अनुसार, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी इस निर्देश में कहा गया है कि जिस दिन जितने भी शिक्षक ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे, उनकी एक साथ ली गई तस्वीर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

विभाग का कहना है कि इस कदम से हाजिरी व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और यह साफ हो पाएगा कि कौन शिक्षक उस दिन स्कूल में मौजूद है और कौन अनुपस्थित। पहले कई मामलों में सामने आया था कि शिक्षक अपनी अलग से खींची हुई फोटो अपलोड कर देते थे, जबकि वास्तविक रूप से स्कूल में मौजूद नहीं होते थे।

ग्रुप फोटो व्यवस्था लागू होने के बाद फर्जी उपस्थिति और गड़बड़ी पर रोक लगेगी। साथ ही, शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे शिक्षकों की जिम्मेदारी और अनुशासन भी बढ़ेगा।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें

Related Posts

भागलपुर में पुलिस जवानों को दिलाई गई विशेष शपथ, कानून-व्यवस्था मजबूत करने का सख्त संकल्प

Continue reading
तेज़ रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से मजदूर सोनू की मौत, मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम; परिवार में कोहराम

Continue reading