कटिहार में BJP विधायक के भतीजे को गोलियों से भूना, मेयर हत्याकांड में आरोपी था मृतक

बेखौफ बदमाशों ने बिहार के कटिहार में कोढ़ा से बीजेपी विधायक कविता पासवान के भतीजे की हत्या कर दी. मृतक की पहचान नीरज पासवान के रूप में हुई है. वह मेयर शिवा पासवान हत्याकांड में नामजद अभियुक्त था. वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

घटना नगर थाना क्षेत्र की है. जहां संग्राम चौक के पास अपराधियों ने नीरज पासवान को गोली मार दी. इलाज के दौरान कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक नीरज पासवान कोढ़ा विधायक कविता देवी के भतीजे बताए जाते हैं. बीते साल हुए मेयर शिवा पासवान हत्याकांड में नामजद अभियुक्त भी थे. मृत युवक हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर निकला था।

वहीं, आसपास के लोगों ने नीरज पासवान पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. उधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक अपराधी को 4 हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

Share Add as a preferred…