NEET छात्रा मौत मामले में परिजन पहुंचे पटना, DGP से की मुलाकात.. मां ने जांच पर उठाए सवाल, कहा– पुलिस लीपापोती कर रही

पटना। NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में अब तक ठोस नतीजा सामने नहीं आने पर परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पीड़िता के परिजन पटना पहुंचे और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने गृह मंत्री सम्राट चौधरी से भी भेंट की।

DGP आवास से निकलने के बाद परिजन काफी नाराज दिखे। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस शुरू से ही मामले की लीपापोती कर रही है और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारियों से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

राजनीतिक हलचल तेज
मामले को लेकर राजनीतिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने संसद में बैनर और पोस्टर के साथ इस मुद्दे को उठाया और सरकार से न्याय की मांग की। इससे सरकार पर भी दबाव बढ़ गया है।

SIT ने भी DGP को सौंपी रिपोर्ट
इधर, मामले की ताजा स्थिति को लेकर पटना पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने भी DGP से मुलाकात की। टीम में पटना एसएसपी और SIT प्रमुख जितेंद्र राणा शामिल थे। उन्होंने अब तक की जांच और जुटाए गए साक्ष्यों की जानकारी DGP को दी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में सैटलाइट टाउनशिप को लेकर बड़ा फैसला: जमीन बिक्री पर लगी रोक में मिलेगी राहत, जरूरतमंद किसानों की जमीन खरीदेगा आवास बोर्ड

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! पटना में दोगुना हुआ सर्किल रेट, स्टांप शुल्क भी बढ़ा, आज से लागू नई दरें

    Share Add as a preferred…