भागलपुर में 22 फरवरी को निःशुल्क बाल हृदय रोग जांच शिविर.. मेदान्ता पटना के विशेषज्ञ करेंगे जांच, आईएमए हॉल में होगा आयोजन

भागलपुर। बच्चों में हृदय रोग की समय पर पहचान और इलाज को लेकर भागलपुर में एक निःशुल्क बाल हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

यह शिविर रविवार, 22 फरवरी 2026 को आईएमए हॉल, भागलपुर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगेगा। शिविर का आयोजन जय प्रभा मेदान्ता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना, इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) भागलपुर, जीवन जागृति सोसायटी, रोटरी भागलपुर और आरबीएसके के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।

मेदान्ता के विशेषज्ञ करेंगे जांच
शिविर में बच्चों के हृदय रोग की निःशुल्क जांच मेदान्ता पटना के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की जाएगी।

जीवन जागृति सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने कहा कि आज भी कई बच्चे जन्मजात या अन्य हृदय रोग से पीड़ित हैं, लेकिन समय पर जांच और इलाज नहीं होने से स्थिति गंभीर हो जाती है। इस शिविर का उद्देश्य ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें सही समय पर परामर्श देना है।

लक्षण दिखें तो कराएं जांच
आईएपी के कोषाध्यक्ष डॉ राकेश मिश्रा ने बताया कि यदि बच्चों में बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में दिक्कत, होंठ या शरीर का नीला पड़ना, जल्दी थक जाना, वजन न बढ़ना, अधिक पसीना आना, सीने में दर्द या बेहोशी जैसे लक्षण हों, तो तुरंत जांच करानी चाहिए।

दस्तावेज साथ लाना जरूरी
डॉ अनमोल आनंद ने बताया कि जिन बच्चों को पहले से हृदय रोग है, वे अपने सभी चिकित्सकीय दस्तावेज, इकोकार्डियोग्राफी रिपोर्ट, डॉक्टर की पर्ची, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं।

पंजीकरण के लिए संपर्क करें
जीवन जागृति सोसायटी के सचिव सोमेश यादव ने बताया कि शिविर में भाग लेने के लिए 75497 38184 और 93861 15784 पर कॉल कर पंजीकरण कराया जा सकता है।


  • ये भी पढ़े..

    बिहार में सैटलाइट टाउनशिप को लेकर बड़ा फैसला: जमीन बिक्री पर लगी रोक में मिलेगी राहत, जरूरतमंद किसानों की जमीन खरीदेगा आवास बोर्ड

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! पटना में दोगुना हुआ सर्किल रेट, स्टांप शुल्क भी बढ़ा, आज से लागू नई दरें

    Share Add as a preferred…