सासाराम में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल सहित एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने आज सासाराम में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। सभी दलों के अध्यक्षों के आह्वान पर उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव जीतने का संकल्प लिया।

सासाराम के फजलगंज स्टेडियम में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एनडीए के पक्ष में जमकर नारेबाजी की और एकजुटता का भरोसा दिया। संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से भाग लिया और कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में हम सभी एकसाथ मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेंगे और जीतेंगे।

सम्मेलन में आए एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एक फौज की तरह, पार्टी के कार्य और विचारधारा को धरातल तक पहुंचाने का काम करते हैं। पार्टी के कार्यकर्ता विरोध के सहन करते हुए, जनता तक पार्टी की सोच को पहुंचाकर, पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करते हैं, इसके लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता कोटि-कोटि बधाई के पात्र हैं।” उन्होंने कहा कि इस साल अभी विधानसभा चुनाव होने में देरी है, लेकिन अभी से ही हमने बढ़त बना ली है, तो इसका कारण कार्यकर्ता हैं। आज यहां जो कार्यकर्ताओं का जोश दिख रहा है, वही एनडीए की ऊर्जा है और इसी ऊर्जा के जरिए हम लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव में भी विरोधियों को परास्त करेंगे।

सासाराम में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़

उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन को निशाने पर लेते हुए कहा कि इंडी गठबंधन परिवार और भ्रष्टाचार का गठबंधन है। बिहार से लेकर जिस प्रदेश में देखे, इस गठबंधन के नेता किसी न किसी घोटाले में लिप्त हैं। बिहार में तो पूरा परिवार ही भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा के कारण ही आज पार्टी की प्रतिष्ठा बढ़ी है और लोग हमें पसंद कर रहे हैं। भाजपा और एनडीए की संस्कृति विकास की रही है और देश से लेकर प्रदेश तक में हमने यह करके दिखाया है।

संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार की संस्कृति, परंपरा, विरासत और अतीत पूरे देश को गौरवान्वित करता है और नीतीश कुमार की सरकार ने इसे और समृद्ध किया है। उन्होंने 2005 के बिहार की याद कराते हुए कहा कि पहले यही बिहार था जब शाम होते लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे, लेकिन आज लोग बिना किसी भय के घरों से निकलते हैं। महिलाओं को सम्मान मिल रहा है और महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की संस्कृति और परंपरा को भी आज सम्मान मिल रहा है।

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति काम करने की रही है, यही कारण है कि हमारा गठबंधन सत्ता के लिए नहीं बल्कि बिहार को विकसित बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में एनडीए की सरकार बनी है, देश की प्रतिष्ठा भी बढ़ी है। हम काम करने वाले लोग हैं और इसी नीति के तहत हम जनता से भी वोट मांगेंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि काम के आधार पर हम जनता के बीच जाएंगे और बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए शानदार जीत के साथ सत्ता में फिर से आएगी।

सासाराम में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़

हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं की भीड़ और एकजुटता इस बात के प्रमाण है कि एनडीए मजबूत है, एनडीए एक है और एनडीए मजबूती के साथ 2025 के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह ही चुनाव में विजयश्री दिलवाएगा। रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, राजद ने झूठ का माहौल निर्मित करने की कोशिश की थी, जिसका पता अब लोगों को चल गया है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार हर गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत हो चुकी है।

  • ये भी पढ़े..

    वैशाली के राघोपुर में 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण से सनसनी, गंगा में शव फेंके जाने की आशंका, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

    Share Add as a preferred…

    गया में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले सॉल्वर गैंग का खुलासा, लॉज में बना रहे थे नकल की योजना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *