बछवाड़ा में होगा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्य तिथि शहीद दिवस के अवसर पर मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के आगापुर में बछवाड़ा विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों का अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर करते हुए बैठक की कार्यवाही शुरू किया गया। उक्त बैठक में पूर्व के बैठक एवं संगठन मजबूत करने की दिशा में किए गए कार्यों का समीक्षा किए जाने उपरांत सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से आगामी विधानसभा चुनाव में बछवाड़ा विधानसभा की सीट पर अब तक कांग्रेस पार्टी ने सर्वाधिक कुल नौ बार जीता है इसलिए यह सीट कांग्रेस पार्टी का परंपरागत सीट होने के कारण हर परिस्थिति में आगामी चुनाव में इस बार बछवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार का चुनाव लड़ने की घोषणा किया गया साथ ही बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बछवाड़ा के अयोध्या मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन करने का प्रस्ताव को स्वीकार किया गया। जिसकी तिथि की घोषणा राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेतागण से समय मिलने पर बहुत जल्द कर दिया जाएगा।

बछवाड़ा में होगा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

बैठक में विधानसभा के प्रत्येक बूथ से दस लोगों को संगठन में शामिल कर बूथ स्तरीय बैठक करने को लेकर विचार किया गया और प्रत्येक महीने के पहला सप्ताह में प्रखंड कमिटी व अंतिम सप्ताह में पंचायत कमिटी की बैठक हर परिस्थिति में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बछवाड़ा में होगा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

बैठक में बछवाड़ा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संजय चौधरी, भगवानपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष यशवंत चौधरी, बेगूसराय कांग्रेस अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम स्वार्थ साह, मंडल अध्यक्ष इन्द्रदेव राय, मो युनुस, संजय पासवान, मुन्ना यादव, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, यदुनंदन राय, अमरेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया सीताराम यादव, रामाशीष सहनी, श्याम नंदन महतो, कल्याणी महतो, उमेश दास,राम प्रकाश साह, पूर्व सरपंच सुरेश राय, सुबोध सिंह, मो सादिक, उमेश चौरसिया, रामप्रवेश पासवान, ऋषिकेश पासवान, राजीव पोद्दार सहित युवा कांग्रेस, सेवादल सहित अन्य प्रमुख प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता मंसूरचक प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर महतो व संचालन पूर्व प्रमुख सह प्रखंड प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने किया।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *