सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, पटना में महानिरीक्षक के पद पर ​​नैयर हसनैन खान ने कार्यभार संभाला 

सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल,पटना में महानिरीक्षक के पद पर ​​नैयर हसनैन खान (भारतीय पुलिस सेवा) ने सोमवार (30.09.2024) को अपना कार्यभार संभाला।

श्री नैयर हसनैन खान, भारतीय पुलिस सेवा में 1996 बैच के अधिकारी हैं। इन्होंने पंकज कुमार दाराद, भा.पु.से. के स्थान पर सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, पटना के महानिरीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

​​इस अवसर पर नैयर हसनैन खान को सशस्त्र सीमा बल, सीमांत पटना द्वारा कर्पूरी ठाकुर सदन के कार्यालय परिसर पटना में गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।मौक़े पर कुमार चन्द्र विक्रम, उप-महानिरीक्षक, सीमांत पटना द्वारा पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्हें सीमांत मुख्यालय पटना के कार्यक्षेत्र के बारे में जानकारी दी गयी।

  • Related Posts

    बेवजह चेन खींचना पड़ेगा महंगा: पूर्व रेलवे ने दी सख्त चेतावनी, हजारों यात्रियों की यात्रा होती है प्रभावित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पश्चिम बंगाल में रेलवे विकास की नई रफ्तार: बजट तीन गुना बढ़ा, आधुनिक स्टेशनों और तेज ट्रेन सेवाओं से बदल रही यात्रा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading