नाथनगर विधानसभा क्षेत्र: निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश मंडल ने जनता से की अपील

भागलपुर, 25 अक्टूबर 2025।नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश मंडल ने अपने चुनाव चिन्ह कुकर (क्रमांक 10) के तहत क्षेत्रवासियों के बीच बैठक कर जनता से विधायक बनाने की अपील की।

इस अवसर पर जयप्रकाश मंडल ने कहा कि यदि उन्हें जनता का विश्वास मिला और वे विधायक बने, तो क्षेत्र की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से नाथनगर के मामलखा के मसाडू गांव में बाढ़ के कारण कटाव से प्रभावित कई घरों को बचाने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।

जयप्रकाश मंडल ने यह भी कहा कि जनता ने उन्हें हमेशा विश्वास दिया है और इस बार भी पूर्ण बहुमत से उन्हें विधायक बनाकर विधानसभा भेजने का काम करेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मिल-जुलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और स्थानीय समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सहयोग का आग्रह किया।

इस बैठक में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जयप्रकाश मंडल के प्रस्तावों को सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।


 

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…