नालंदा: मंत्री श्रवण कुमार पर ग्रामीणों का जानलेवा हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल

नालंदा। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पर मंगलवार को ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। मंत्री यहां सड़क हादसे में मारे गए 9 लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के दनियामा–हिलसा मार्ग पर पिछले शनिवार एक हाइवा और ऑटो की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई थी। इसी घटना को लेकर मंत्री श्रवण कुमार मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे।

इसी दौरान ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने मंत्री का लगभग 1 किलोमीटर तक पीछा किया और हमला कर दिया। हमले में उनके सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts