राहुल गांधी बोले: बिहार से होती है क्रांति की शुरुआत, वोटर अधिकार यात्रा दे रही परिवर्तन का संकेत

पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह से लेकर अब तक का इतिहास गवाह है कि देश में क्रांतियों की शुरुआत बिहार से होती है। उन्होंने दावा किया कि वोटर अधिकार यात्रा में उमड़ रही भीड़ परिवर्तन का संकेत दे रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि कुछ साल पहले गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले 40–50 साल तक सत्ता में रहेगी। उस समय यह समझ में नहीं आया था कि कोई इतने अधिकार से लोगों के मिजाज को कैसे भांप सकता है। लेकिन अब लगातार सामने आ रहे वोट चोरी के मामले शाह की मंशा को उजागर कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र और हरियाणा में जनमानस के मिजाज के विरुद्ध भाजपा चुनाव जीती और राजनीतिक विशेषज्ञ भी समझ नहीं पाए कि ऐसा कैसे हुआ। राहुल गांधी के अनुसार, कांग्रेस की टीम ने 6 महीने तक इन राज्यों में रिसर्च किया और तब जाकर पता चला कि किस तरह मतदाताओं के नाम काटे और जोड़े गए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस तरह की चुनावी गड़बड़ी की शुरुआत गुजरात से हुई थी। पहले छोटे पैमाने पर चोरी होती थी, इसलिए संदेह कम होता था, लेकिन जैसे-जैसे भाजपा सरकार की लोकप्रियता घटी, चुनाव जीतने के लिए वोट की चोरी बढ़ती गई। बिहार चुनाव से पहले इसका पर्दाफाश हो गया।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading