नालंदा में घर में घुसकर हत्या: सो रहे युवक के सिर में मारी गोली, पंचायत चुनाव से पहले खूनी वारदात से दहशत

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में बेखौफ अपराधियों ने देर रात घर में घुसकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना छबिलापुर थाना क्षेत्र के केशरी बिगहा गांव की है।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय छोटे यादव, पिता स्वर्गीय साजो यादव, के रूप में हुई है।

घर में घुसकर सिर में मारी गोली

परिजनों के अनुसार, छोटे यादव घर में सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश घर में घुसे और उनके सिर में गोली मारकर मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

चुनावी और वर्चस्व की रंजिश का आरोप

मृतक के भाई सुनील यादव ने गांव के ही धीरज यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से वर्चस्व और चुनावी रंजिश चली आ रही थी।

उन्होंने बताया कि छोटे यादव आगामी पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, जिससे विवाद और बढ़ गया था।

2018 में भी हुई थी परिवार के सदस्य की हत्या

परिजनों ने बताया कि इसी विवाद में वर्ष 2018 में छोटे यादव के भतीजे की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका आरोप है कि पुरानी दुश्मनी के कारण ही इस बार छोटे यादव को निशाना बनाया गया।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया।

राजगीर अनुमंडल के डीएसपी संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि:

  • एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
  • आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
  • तकनीकी और मानवीय दोनों स्तर पर जांच तेज कर दी गई है।
  • आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    JDU में बढ़ी अंदरूनी कलह! सांसद रामप्रीत मंडल का बड़ा दावा- ‘2 महीने से नीतीश कुमार से मिलने का समय नहीं मिला, सम्राट चौधरी ने 2 मिनट में बुला लिया’

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव पर JDU का बड़ा दावा: ‘NDA जीतेगा 1 लाख वोटों से’, प्रशांत किशोर पर नीरज कुमार का तीखा हमला

    Share Add as a preferred…