नगर निगम वार्ड 10 उपचुनाव : चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, 28 जून को मतदान

भागलपुर।नगर निगम वार्ड संख्या-10 की खाली पड़ी पार्षद सीट के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। गुरुवार को नामांकन की अंतिम तिथि तक कुल चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

जिला समाहरणालय परिसर स्थित राजस्व शाखा कार्यालय में आयोजित नामांकन प्रक्रिया में अंतिम दिन साहेबगंज नसरतखानी रोड निवासी शाहिदा खातून, साहेबगंज निवासी बाहिदा प्रवीण और दिलदारपुर निवासी गुनेश्वर मंडल ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इससे पहले मंगलवार को अक्षय कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।

चुनाव कार्यक्रम

नगर निगम वार्ड संख्या-10 उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया 28 मई से शुरू होकर 5 जून को पूरी हुई।
अब 10 से 12 जून तक नाम वापसी की अवधि रखी गई है।
13 जून को अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी और प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
28 जून को मतदान कराया जाएगा और 30 जून को मतगणना होगी।

क्यों हो रहा उपचुनाव?

गौरतलब है कि नगर निगम वार्ड संख्या-10 के निवर्तमान पार्षद के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की घोषणा की थी।


  • Related Posts

    भागलपुर में खत्म होगा गैस का ‘वेटिंग गेम’! DM का बड़ा ऐलान— “7 दिन से ज्यादा पेंडिंग नहीं रहेगा सिलेंडर”; सप्लाई हुई दोगुनी, पैनिक बुकिंग पर लगाम

    HIGHLIGHTS: रसोई गैस संकट पर…

    Continue reading
    विक्रमशिला सेतु के पीलर की ‘फॉल्स दीवार’ गिरने से हड़कंप! इंजीनियरों की टीम ने किया मुआयना; बोले— “पुल के स्ट्रक्चर को कोई खतरा नहीं, वो बेकार हिस्सा था”

    HIGHLIGHTS: भागलपुर की ‘लाइफलाइन’ पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *