बिहार दौरे पर राहुल गांधी आज, गहलौर में दशरथ मांझी को देंगे श्रद्धांजलि, संविधान सुरक्षा सम्मेलन में करेंगे संबोधन

पटना/गया।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शुक्रवार को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। अपने इस दौरे में वे गया, राजगीर और बोधगया के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी दिल्ली से गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के गांव गहलौर जाएंगे। वहां दशरथ मांझी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।

राजगीर में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में होंगे शामिल

राहुल गांधी दोपहर 12 बजे राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में पार्टी द्वारा आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के बाद वे अतिपिछड़ा वर्ग और छात्रों के साथ संवाद करेंगे।

महिलाओं से भी करेंगे संवाद

राजगीर कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी गया लौटेंगे, जहां वे महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव जानेंगे।

महाबोधि मंदिर में करेंगे दर्शन

इसके बाद राहुल गांधी बोधगया स्थित विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

बिहार प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे साथ

इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी मौजूद रहेंगे।

पिछले संवादों का ज़िक्र

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी इससे पहले दरभंगा में दलित छात्रों और पटना में बुद्धिजीवियों के साथ संवाद कर चुके हैं।


  • ये भी पढ़े..

    शिवहर में DRI की बड़ी कार्रवाई, बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भोला झा के पैतृक आवास पर छापेमारी

    Share Add as a preferred…

    शादी की तैयारियों के बीच उजड़ गया परिवार का सपना, मुजफ्फरपुर अग्निकांड में गई शशांक की जान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *