औरंगाबाद में 25 हजार का इनामी अपराधी मुकेश मेहता गिरफ्तार

औरंगाबाद: बिहार की औरंगाबाद जिला पुलिस ने 25 हजार के इनामी और जिले में टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी मुकेश मेहता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि कुख्यात अपराधी मुकेश मेहता को जीटी रोड़, शाहपुर से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक देशी कट्टा, एक कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के विरूद्ध जिले के माली थाना और कुटुंबा थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बारिश बनी बाधा, राज्यपाल और कृषि मंत्री नहीं पहुंच सके सबौर; वीडियो कॉल से किया राष्ट्रीय आम समागम का समापन

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर पुलिस की बड़ी सफलता: जोगसर थाना क्षेत्र में घर में चोरी करने वाला आरोपी 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, ₹45 हजार बरामद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *