लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया आईसीडीएस से जुड़ी पहलों का मुद्दा, भागलपुर में भी हुआ “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का क्रियान्वयन

भागलपुर,
भागलपुर के माननीय सांसद श्री अजय कुमार मंडल ने लोकसभा में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से एक महत्वपूर्ण प्रश्न उठाते हुए आईसीडीएस से संबंधित पहलों के क्रियान्वयन की जानकारी मांगी। सांसद द्वारा दिनांक 12 दिसंबर 2025 को प्रश्न संख्या 2169 के माध्यम से यह सवाल लोकसभा में रखा गया।

सांसद के प्रश्न के उत्तर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सदन को अवगत कराया कि केंद्र सरकार द्वारा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन देशभर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक किया गया था, जिसमें बिहार का भागलपुर जिला भी शामिल रहा।

महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को मिला सीधा लाभ
राज्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं, बच्चों एवं किशोरियों के लिए व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य जांच, पोषण जागरूकता कार्यक्रम, टेलीमेडिसिन सेवाएं, परामर्श सुविधाएं तथा विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई। इसका उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के साथ-साथ किशोरियों के पोषण स्तर में सुधार लाना था।

आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुए विशेष कार्यक्रम
उन्होंने जानकारी दी कि अभियान के दौरान 8वां राष्ट्रीय पोषण माह भी मनाया गया, जिसके अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य, पोषण और जन-जागरूकता से संबंधित कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समुदाय स्तर पर पोषण संबंधी जानकारी को बढ़ावा दिया गया।

लाभार्थियों के मानदंड पूर्ववत
मंत्रालय की ओर से स्पष्ट किया गया कि लाभार्थियों की पहचान के मानदंडों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। योजना का लाभ बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं किशोरियों को दिया गया। ये सभी योजनाएं भागलपुर जिले में भी अन्य जिलों की तरह समान रूप से लागू की गईं।

सांसद ने जताया संतोष
माननीय सांसद श्री अजय कुमार मंडल ने केंद्र सरकार की इन पहलों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियानों से भागलपुर सहित पूरे देश में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह की योजनाओं से समाज के कमजोर वर्गों को मजबूती मिलेगी।

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…