मुख्यमंत्री ने श्री संजय सरावगी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी हार्दिक बधाई

पटना मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने श्री संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री संजय सरावगी एक अनुभवी, कर्मठ और संगठनात्मक दृष्टि से सक्षम नेता हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि श्री संजय सरावगी ने पूर्व में उनके साथ मंत्रिमंडल में सहयोगी के रूप में कार्य किया है और प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि श्री सरावगी का राजनीतिक अनुभव व्यापक है और वे अब तक पांच बार विधायक निर्वाचित होकर जनता का विश्वास जीत चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री संजय सरावगी अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल से पार्टी को नई दिशा देंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठनात्मक कार्यों को गति मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह उत्पन्न होगा।

मुख्यमंत्री ने श्री संजय सरावगी के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी में वे राज्य और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

  • Related Posts

    लक्ष्मीपुर में ‘अपहरण’ का द एन्ड: बंगाल के व्यवसायी को स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे अपराधी; पुलिस ने दबोचा, बेहोश करने वाली गोलियां मिलीं

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नालंदा की बेटियों के लिए खुशखबरी: बिंद में खुलेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’; एथलेटिक्स, फुटबॉल और तीरंदाजी की मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, हॉस्टल भी तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading