राज्य में 11 हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनवाए

पश्चिमी चंपारण जिला ऑनलाइन एलएल बनवाने में अव्वल, छह माह में कुल तीन लाख से अधिक लर्निंग लाइसेंस जारी

पटना, 4 जुलाई।बिहार में वाहन चलाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से लर्निंग लाइसेंस (एलएल) और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने की प्रक्रिया को लोगों की ओर से तेजी से अपनाया जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा शुरू की गई फेसलेस सेवाओं का लाभ अब आम लोग घर बैठे उठा रहे हैं।

ऑनलाइन एलएल में पश्चिमी चंपारण टॉप पर

जनवरी 2025 से जून 2025 के बीच राज्य में 11,580 लोगों ने ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनवाए हैं।
इसमें सबसे आगे पश्चिमी चंपारण (बेतिया) रहा, जहां 4,458 लोगों ने ऑनलाइन एलएल बनवाया।
इसके बाद पटना जिले में 1,179 और सीतामढ़ी में 1,104 ऑनलाइन एलएल जारी किए गए।

छह माह में 3.52 लाख एलएल बनाए गए

राज्य में ऑफलाइन माध्यम से भी बड़ी संख्या में लर्निंग लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं।
जनवरी से जून 2025 के बीच कुल 3,52,519 एलएल जारी किए गए।
इसमें मुजफ्फरपुर जिला 40,000 एलएल के साथ शीर्ष पर रहा।
पटना जिले में 22,365 पुरुषों और 1,803 महिलाओं को एलएल जारी किया गया।

डीएल बनवाने में मुजफ्फरपुर सबसे आगे

इसी अवधि में राज्य भर में 2,92,942 ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) भी जारी किए गए।
मुजफ्फरपुर जिले के 30,185 लोगों को डीएल मिला, जबकि पटना में 16,218 लोगों को डीएल जारी किया गया, जिसमें 1,134 महिलाएं शामिल हैं।

डिजिटल सेवाओं से हो रही बचत

परिवहन विभाग द्वारा “वाहन 4.0” और “सारथी 4.0” सॉफ्टवेयर के जरिए कुल 46 सेवाएं 24×7 ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इनमें एलएल, डीएल, नाम-पता बदलाव, फोटो-हस्ताक्षर अपडेट, वाहन स्वामित्व हस्तांतरण, परमिट इत्यादि शामिल हैं।
इन सेवाओं से समय और पैसे की बचत के साथ-साथ बिचौलियों की भूमिका पर भी अंकुश लगा है।


नोट: इच्छुक आवेदक परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर https://parivahan.gov.in/ से संबंधित सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *