बिहार में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और ठनका गिरने की चेतावनी

पटना, 21 जून।बिहार में मानसून की गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। शनिवार को भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और बक्सर जिलों के लिए भारी वर्षा, ठनका गिरने, बिजली चमकने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य में अगले दो-तीन दिनों तक मानसून सक्रिय रहने के अनुकूल स्थितियां बनी हुई हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान राज्य के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। समस्तीपुर में सबसे तेज़ 44 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चली, जिससे कुछ क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ।

तापमान के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान 36.3°C गोपालगंज में और सबसे कम 23.6°C दरभंगा में रिकॉर्ड किया गया।

सावधानी जरूरी: आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को खराब मौसम में खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।


 

  • Related Posts

    गोपालगंज में ‘कोढ़ा गैंग’ का शिकारी खुद बना शिकार: बैंक से निकलते ही झपटे 2.5 लाख, पब्लिक ने दौड़ाकर दबोचा; झाड़ी से पिस्टल बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *