आतंकवाद पर सख्त मोदी: ‘बर्दाश्त नहीं करेंगे’, पाक अधिकृत कश्मीर में हमले की सराहना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी शिविरों पर किए गए लक्षित हमलों के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की। उन्होंने इसे देश के लिए गर्व का पल बताया और स्पष्ट किया कि सरकार आतंकवाद को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जैसे ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी दी, सभी मंत्रियों ने मेज थपथपाकर सेना और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह कार्रवाई आवश्यक थी, क्योंकि देश की निगाहें सरकार की ओर थीं।

राष्ट्रपति को दी जानकारी: बैठक से पहले प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें ऑपरेशन की पूरी जानकारी दी।

गृहमंत्री शाह ने की समीक्षा बैठक: गृह मंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर सुरक्षा तैयारियों का आकलन किया। सभी राज्यों को सतर्कता बरतने और आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए गए।

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *