बक्सर-भागलपुर के बीच बनेगी छह लेन सड़क, दिल्ली तक आसान होगा सफर

भागलपुर। बक्सर से भागलपुर तक बनने वाली सड़क अब चार लेन के बजाय छह लेन बनाई जाएगी। जल्द ही इस सड़क परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इस सड़क के बनने से भागलपुर से बक्सर होते हुए दिल्ली तक की यात्रा और सुगम हो जाएगी।

नई दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के बीच हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बनी। मंत्री नितिन नवीन ने बैठक के बाद बताया कि केंद्रीय मंत्री ने बिहार की लंबित एनएच परियोजनाओं के शीघ्र कार्यान्वयन का आश्वासन दिया है।

वार्षिक कार्य योजना में 20 हजार करोड़ से अधिक की योजनाएं: बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक कार्य योजना में बिहार को 20 हजार करोड़ से अधिक की योजनाएं मिलने की संभावना है। दीदारगंज से सरिस्ताबाद के बीच प्रस्तावित छह लेन सड़क का टेंडर जल्द जारी होगा।

बैठक में क्या हुआ:

  • बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे के डीपीआर निर्माण पर चर्चा।
  • दीदारगंज-सरिस्ताबाद छह लेन एलिवेटेड सड़क निर्माण पर विमर्श।
  • पीएम पैकेज 2015 के शेष योजनाओं पर शीघ्र निविदा जारी करने का आश्वासन।
  • पटना रिंग रोड के पूर्वी आग के 4/6 लेन निर्माण को भी जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सभी प्रस्तावित कार्यों के शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *