पूर्णिया समेत सात शहरों में मॉक ड्रिल: ब्लैकआउट के बीच परखी गई आपात स्थिति की तैयारी

पटना | 8 मई 2025:बिहार सरकार ने बुधवार शाम युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए राज्य के छह जिलों के सात शहरों में एक साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया। पटना, बेगूसराय, बरौनी, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में यह मॉक ड्रिल शाम 6:58 बजे सायरन बजने के साथ शुरू हुई।

ड्रिल के दौरान पूरे शहरों में बिजली आपूर्ति रोक दी गई और सड़कों पर चल रहे वाहनों ने भी अपनी हेडलाइट्स बंद कर दीं। बाजार, सार्वजनिक स्थल और रेलवे स्टेशन तक पूरी तरह अंधेरे में डूब गए। लगभग 10 मिनट तक पूरा शहर थम गया।

इस व्यापक अभ्यास में जिला प्रशासन के अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों के साथ करीब 12 हजार सिविल डिफेंस स्वयंसेवक, होमगार्ड और अग्निशमन सेवा के जवान शामिल हुए। ट्रेन संचालन को भी रोक दिया गया, जिससे रेलवे स्टेशनों पर भी सन्नाटा छा गया।

नागरिक सुरक्षा निदेशालय ने इस मॉक ड्रिल के बाद सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है। इन रिपोर्टों की समीक्षा कर तैयारियों में मौजूद खामियों को दूर किया जाएगा।

यह मॉक ड्रिल न केवल आपात स्थिति में प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों को परखने का अवसर था, बल्कि आम नागरिकों को भी ऐसी परिस्थिति में संयम और सतर्कता के साथ व्यवहार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला।


 

  • ये भी पढ़े..

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *