बिहार के मॉल में बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात, चार लाख कैश लूटकर हुए फरार

नालंदा के एक मॉल में असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया है। बदमाशों की इस करतूत का वीडियो सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। रविवार की शाम दो दर्जन से अधिक असामाजिक तत्वों ने मॉल के अंदर घुसकर उत्पात मचाया और करीब 4 लाख नगद रुपये लेकर फरार हो गए। सोहसराय थाना क्षेत्र के सहोखर स्थित बी 2 हॉलसेल मॉल की है।

मॉल संचालक वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह अपने दो बेटों प्रियांशु राज और आलोक राज के साथ मॉल में काम कर रहे थे। इसी दौरान दो दर्जन से अधिक असामाजिक तत्वों ने कपड़ा एक्सचेंज करने के बहाने मॉल के अंदर घुसकर बकझक करना शुरू कर दिया।

दुकानदार ने जब कपड़ा एक्सचेंज करने से मना कर दिया तो असामाजिक तत्वों ने मॉल मालिक एवं उनके दो पुत्रों के साथ मारपीट का जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं असामाजिक तत्वों ने दुकान में रखें 4 लाख रुपए भी लूट कर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।

सोहसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी हुई है। आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दे कि इन दिनों एसपी के निर्देश पर रात्रि गश्ती के दौरान प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है बावजूद इसके असामाजिक तत्व के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है।

  • Related Posts

    हक की लड़ाई! भागलपुर में सड़कों पर उतरे बिहार के सारथी; DM कार्यालय पर प्रदर्शन कर मांगी 20 लाख की बीमा पॉलिसी और पेंशन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में ‘प्रसाद’ के नाम पर खून-खराबा! भागवत कथा में विवाद के बाद युवक को लाठी-डंडों से पीटा; मायागंज अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *