खेतों की तरफ गई नाबालिग लड़की से रेप, गांव के युवक ने जबरन किया गंदा काम

मुंगेर में शौच के लिए घर से निकली एक 12 वर्षीय लड़की के साथ गांव के ही युवक ने जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तारापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

दरअसल, बुधवार की शाम 12 वर्षीय नाबालिग लड़की शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव के ही युवक ने लड़की को अकेला पाकर उसके साथ जबरन रेप किया और वहां से फरार हो गया। खून से लथपथ लड़की किसी तरह से घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पीड़िता को इलाज के लिए तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

मुंगेर एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी पर तारापुर पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंची, जहां से पीडिता को चिकित्सकीय जांच के लिए परिजनों के साथ मुंगेर लेकर चली गई। गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी को निर्देश दे दिया गया है। त्वरित गति से कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

ये भी पढ़े..

8 वर्षों में 5,413 युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कौशल विकास योजना से बढ़ी रोजगार की राह

Share Add as a preferred…

बागमती-बूढ़ी गंडक नदी जोड़ परियोजना का लोकार्पण, मुख्यमंत्री बोले- किसानों और बाढ़ प्रबंधन को मिलेगा बड़ा लाभ

Share Add as a preferred…