शादी में जीवन रक्षा का संदेश: बेटी की शादी में डॉ. अजय कुमार सिंह ने जोड़ा ‘आठवां वचन’

भागलपुर। शहर में एक शादी इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है, लेकिन इस बार वजह सिर्फ रस्में नहीं, एक अनोखा सामाजिक संकल्प है। शहर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ और ‘मैन ऑफ अवेयरनेस’ के नाम से पहचाने जाने वाले डॉ. अजय कुमार सिंह की बेटी की शादी में एक नई परंपरा की नींव रखी गई—जिसका नाम है “आठवां वचन”

जहां पारंपरिक विवाह में सात वचन लिए जाते हैं, वहीं इस विवाह में एक अतिरिक्त आठवां वचन जोड़ा गया—जो जीवन की रक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़ा है। इस आठवें वचन को हिंदी और संस्कृत में विवाह कार्ड पर छापा गया और नवविवाहित जोड़े ने उस पर डिजिटल हस्ताक्षर कर संकल्प लिया।

इस ‘आठवें वचन’ में शामिल हैं:

  • हमेशा हेलमेट पहनना
  • सीट बेल्ट लगाना
  • नशे में वाहन न चलाना
  • नियमित रक्तदान
  • अंगदान के लिए प्रेरित करना
  • और समाज में जागरूकता फैलाना

खास बात यह रही कि इस पहल को पंडित रविंद्र कुमार झा ने भी धार्मिक मान्यता दी और इसे विवाह संस्कार का हिस्सा बनाया।

डॉ. अजय कुमार सिंह, जो जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं, ने कहा:
“जब जीवन की नई शुरुआत होती है, उसी वक्त यदि जीवन की रक्षा का भी संकल्प लिया जाए, तो यह समाज के लिए प्रेरणादायक बन सकता है।”

 

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, बोले– 21 साल में विकास के लगभग हर पैमाने पर पीछे है बिहार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    आवास योजना में फोटो के नाम पर ₹500 वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा; मुखिया से जवाब मांगने पर बढ़ा विवाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *