बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी को लेकर भागलपुर में बैठक

भागलपुर, 3 सितंबर 2025।समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई।

आवेदन निष्पादन पर जोर

बैठक में प्रपत्र 6, 7 और 8 के निष्पादन की विधानसभा वार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी आवेदन का क्रॉस वेरिफिकेशन कराते हुए 5 दिनों के भीतर निष्पादन पूरा किया जाए।

सीएपीएफ व मतदान केंद्रों का सत्यापन

डॉ. चौधरी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को 3 सितंबर तक सीएपीएफ के अवसान स्थल और मतदान केंद्रों पर एएमएफ (सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा) की जांच पूरी करने का आदेश दिया। साथ ही बूथ टैगिंग और भेद्यता (Vulnerability Mapping) का कार्य शीघ्र संपन्न करने के निर्देश दिए।

विधि-व्यवस्था और संपर्क मार्ग

जिलाधिकारी ने सभी एसडीओ और सीडीपीओ को विधि-व्यवस्था से जुड़े आंकड़े संकलित करने और बीएनएसएस की धारा 107 व 110 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बूथों से जुड़ी सड़कों की स्थिति जांचने तथा आवश्यकता पड़ने पर मरम्मती प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।

डिस्पैच सेंटर व परिवहन व्यवस्था

उन्होंने स्पष्ट किया कि 30 बूथ पर एक रिसीविंग सेंटर बनाया जाए ताकि पीठासीन पदाधिकारियों को ईवीएम जमा करने में कठिनाई न हो। साथ ही वाहनों पर बूथ नंबर का स्टीकर, चालक को तेल का कूपन और नजदीकी पेट्रोल पंप चिन्हित करने का भी निर्देश दिया गया।

अन्य निर्देश

जिला शिक्षा पदाधिकारी को मतदान केंद्रों के साथ रसोइयों की टैगिंग करने तथा डीपीओ आईसीडीएस को सेविका-सहायिकाओं की टैगिंग करने का जिम्मा सौंपा गया।

बैठक में मौजूद अधिकारी

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (राजस्व) दिनेश राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, एसडीओ सदर विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं नवगछिया एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह, कहलगांव एसडीओ अशोक कुमार मंडल और सभी बीडीओ ऑनलाइन जुड़े।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…