सांसद अजय कुमार मंडल ने नवगछिया से न्यू तिनसुकिया–अमृतसर एक्सप्रेस को दिखायी हरी झंडी

नवगछिया।नवगछिया रेलवे स्टेशन पर आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब सांसद अजय कुमार मंडल ने न्यू तिनसुकिया–अमृतसर एक्सप्रेस (15933/15934) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लंबे समय से चली आ रही इस ठहराव की मांग सांसद के निरंतर प्रयास और रेल मंत्रालय की स्वीकृति से पूरी हो सकी।

यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि इस ठहराव से नवगछिया और आसपास के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब यहां से सीधे पूर्वोत्तर राज्यों, पंजाब और हरियाणा तक की यात्रा आसान हो जाएगी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।

जनता ने जताया आभार

स्थानीय लोगों ने इस सुविधा को नवगछिया और भागलपुर क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर लोगों ने सांसद अजय मंडल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल

हरी झंडी दिखाने के अवसर पर बड़ी संख्या में एनडीए के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जनता मौजूद रहे। इनमें प्रदेश महासचिव सह गोपालपुर विधानसभा प्रभारी महिला प्रकोष्ठ जदयू की सुश्री अर्पणा कुमारी, जदयू मछुआ आयोग सदस्या रेणु देवी, जदयू जिला अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…