विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर हुई बैठक, गणना प्रपत्र अपलोड नहीं करने वाले बीएलओ के विरुद्ध होगी कार्रवाई

भागलपुर, 05 जुलाई 2025:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को उनके कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिन बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा अब तक गणना प्रपत्र अपलोड नहीं किए गए हैं, उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिए।

उन्होंने आईसीडीएस के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की कड़ी निगरानी और अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में बताया गया कि शहरी क्षेत्र में शिक्षा पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं होने के कारण विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की निगरानी प्रभावित हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी (सदर) को नगर क्षेत्र के लिए अस्थायी रूप से शिक्षा पदाधिकारी का दायित्व सौंपने का निर्देश दिया।

समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि सुल्तानगंज और भागलपुर सदर के बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के अंतर्गत गणना प्रपत्रों की प्रगति काफी धीमी है। जिलाधिकारी ने दोनों पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की है।

बैठक में अपर समाहर्ता भागलपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी तथा वरीय उप समाहर्ता अंकिता कुमारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे मजदूर की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, मुख्यमंत्री ने कहा- वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा राज्य का सांस्कृतिक गौरव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *