लोजपा (रामविलास) की नव संकल्प सभा को लेकर मधुरापुर में बैठक आयोजित

भागलपुर। लोजपा (रामविलास) की नव संकल्प महा सभा को लेकर नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर गांव में पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष डॉ. सुधांशु कुमार ने की।

बैठक का उद्घाटन प्रदेश महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ फूल सिंह, जिलाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष डॉ. सुधांशु कुमार और सदस्यता प्रभारी डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” विजन के तहत मुंगेर में आयोजित होने वाली नव संकल्प महा सभा में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार किया गया। प्रदेश महासचिव ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए एकजुट होकर जनसमर्थन जुटाना आवश्यक है।

इस अवसर पर राजू रजक, दयानंद पोद्दार, सौरव गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *