मैकेनिक की चमकी किस्मत, जीती 25 करोड़ की लॉटरी

बेंगलुरु। कर्नाटक के मांड्या में रहने वाले एक मैकेनिक ने इस साल 25 करोड़ रुपये की केरल थिरुवोनम बंपर लॉटरी जीती है। अल्ताफ ने गुरुवार को कहा, मैं लगभग 15 साल से लॉटरी टिकट खरीद रहा था। आखिरकार मैं जीत गया। वह अपने लॉटरी टिकट को भुनाने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए वायनाड में हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने बचपन के दोस्त से मिलने के लिए अकसर वायनाड आते हैं, जो मीनागड़ी में रहता है। अल्ताफ ने कहा, मैं जब भी उससे मिलने आता था, तब टिकट खरीदता था।

बता दें कि वह अपने लॉटरी टिकट को भुनाने और अन्य फॉर्मेलिटीज पूरी करने के लिए वायनाड में हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने बचपन के दोस्त से मिलने के लिए अकसर वायनाड आते हैं, जो मीनागड़ी में रहता है।

अल्ताफ ने कहा, “मैं जब भी उससे मिलने आता था, तब टिकट खरीदता था।” बुधवार को तिरुवनंतपुरम के गोर्की भवन में आयोजित ड्रॉ में विजेता नंबर टीजी 43422 चुना गया, जिसे वायनाड के पनामारम स्थित एसजे लकी सेंटर ने बेचा था।

टैक्स काटने के बाद मिलेंगे 13 करोड़ रुपये

अधिकारियों के अनुसार, पिछले साल भी बंपर ईनाम राज्य के बाहर किसी व्यक्ति ने जीता था। यह पुरस्कार तमिलनाडु के तिरुपुर के चार संयुक्त विजेताओं को दिया गया था। सभी कर कटौती के बाद विजेता को लगभग 13 करोड़ रुपये मिलेंगे।

  • Related Posts

    कहलगांव में भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक, दो रेल परियोजनाओं पर विशेष फोकस.. अनुमंडल कार्यालय में हुई अहम बैठक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading