भागलपुर : मुहर्रम की तैयारियों को लेकर महापौर और नगर आयुक्त ने किया शहर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

भागलपुर, 1 जुलाई 2025 – आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर महापौर बसुंधरा लाल, उप महापौर और नगर आयुक्त शुभम कुमार ने आज शहर के विभिन्न वार्डों का संयुक्त निरीक्षण कर साफ-सफाई, जल-निकासी, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतज़ामों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान महापौर महोदया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ताजिया जुलूस के मार्गों पर विशेष रूप से साफ-सफाई, नालियों की सफाई, कूड़ा-कचरा निष्कासन और कीटाणुनाशक का छिड़काव युद्धस्तर पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मुहर्रम के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निर्बाध जलापूर्ति और बेहतर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। जहाँ आवश्यकता हो, वहाँ अतिरिक्त प्रकाश की भी व्यवस्था की जाए।

नगर आयुक्त शुभम कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित कर संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और विशेष निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने स्थानीय शांति समिति के सदस्यों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने की भी अपील की, ताकि आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता बनी रहे।

इस मौके पर महापौर ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और आश्वस्त किया कि मुहर्रम पर्व के अवसर पर सभी आवश्यक तैयारियाँ समयबद्ध और प्रभावी रूप से पूरी की जाएंगी

निरीक्षण वार्ड संख्या 14, 15, 17 जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किया गया, जहां हर वर्ष मुहर्रम के दौरान विशेष धार्मिक गतिविधियां होती हैं। अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज: पवन सिंह के अरमान अधूरे, कुशवाहा को मिली बढ़त

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *