भागलपुर के 63 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा कल से, तैयारी पूरी

भागलपुर जिले के 63 केंद्रों पर सोमवार से मैट्रिक की परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा में छात्राओं के लिए कुल चार आदर्श केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सिर्फ महिला वीक्षकों की तैनाती हुई है। इन केंद्रों पर रेड कार्पेट भी बिछाया जाएगा। यहां परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले छात्राओं के माथे पर तिलक लगाकर फूलों व गुब्बारों से उनका स्वागत किया जाएगा। फिर मुंह भी मीठा कराया जाएगा।

इन केंद्रों में भागलपुर के तीन आदर्श केंद्र, श्याम सुंदर विद्या निकेतन, सीसी बालिका उच्च विद्यालय, एसएम बालिका उच्च विद्यालय और कहलगांव का एक इंटर स्तरीय सर सहाय विद्यालय शामिल है। गौरतलब है कि जिले के 63 परीक्षा केंद्रों पर 47 हजार 956 परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा देंगे। परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगी। पहली पाली की परीक्षा 9.30 से दोपहर 12.45 तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से लेकर शाम 5.15 बजे तक चलेगी।

नौ केंद्रों पर सीबीएसई 10वीं की परीक्षा शुरू

भागलपुर। जिले के नौ केंद्रों पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार एकल पाली यानी पहली पाली में सुबह 10.30 से लेकर दोपहर के 1.30 बजे तक परीक्षा संचालन किया गया। पहले दिन 10वीं के परीक्षार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। जिले में 10वीं तथा 12वीं दोनों को मिलाकर करीब 10 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इस बाबत केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सिटी को-ऑर्डिनेटर सुमंत कुमार ने बताया कि परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में हुआ। उन्होंने बताया कि भागलपुर रीजन के अंतर्गत चारों जिले यानी भागलपुर, बांका, जमुई तथा मुंगेर में शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा की शुरुआत हो गई है। अब सोमवार को 12वीं के परीक्षार्थियों की फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा होगी।

इंटर परीक्षा संपन्न, 346 परीक्षार्थी शामिल हुए

भागलपुर। जिले के 58 केंद्रों पर बीते एक फरवरी से चल रही इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को संपन्न हो गई। परीक्षा में कुल 346 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि नौ अनुपस्थित रहे। इधर, जिला नियंत्रण कक्ष से जारी आंकड़ों के अनुसार पहली पाली में 56 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि एक भी परीक्षार्थी गैरहाजिर नहीं रहे। वहीं दूसरी पाली में 290 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और नौ अनुपस्थित रहे। वहीं किसी भी छात्र के निष्कासित होने की सूचना नहीं है। जबकि जिला प्रशासन व जिला शिक्षा विभाग ने जिले में शांतिपूर्ण तथा कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा के समापन का दावा किया है।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Kumar Aditya

    Anything which intefares with my social life is no. More than ten years experience in web news blogging.

    Related Posts

    ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ के तहत साहिबगंज स्टेशन पर गर्भवती महिला की मदद, मालदा डिवीजन के रेलवे कर्मियों ने दिलाई सुरक्षित चिकित्सा

    Share पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने एक बार फिर मानवीय सेवा की मिसाल पेश की है। ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ के तहत रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने साहिबगंज स्टेशन पर प्रसव…

    मालदा डिवीजन का विशेष अभियान: भागलपुर और जमालपुर स्टेशनों पर intensive टिकट जांच, 392 मामलों का खुलासा – ₹3.12 लाख जुर्माना वसूला

    Share पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए विशेष कदम लगातार जारी हैं। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मालदा,…

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *