BJP छोड़ जन सुराज में शामिल हुए मनीष कश्यप, चनपटिया से चुनाव लड़ने की तैयारी

पटना, 7 जुलाई 2025 — बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। लोकप्रिय यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अलविदा कहकर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया है। पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई।

चनपटिया से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

सूत्रों के मुताबिक, मनीष कश्यप पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया विधानसभा सीट से आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने हाल के दिनों में इस क्षेत्र में अपनी सक्रियता काफी बढ़ा दी है और स्थानीय मुद्दों को लेकर लगातार जनसंवाद भी कर रहे हैं।

बीजेपी से एक साल में ही किनारा

मनीष कश्यप ने 25 अप्रैल 2024 को बीजेपी जॉइन की थी, लेकिन 7 जून 2025 को उन्होंने फेसबुक लाइव के माध्यम से पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। अब जन सुराज के साथ जुड़कर वे नए राजनीतिक सफर की शुरुआत कर रहे हैं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा,
“बुझी हुई आश जलाएंगे हम, घर-घर रोशनी पहुंचाएंगे हम, पलायन का दर्द मिटाएंगे हम, फिर से नया बिहार बनाएंगे हम।”

जन सुराज का दावा: सभी 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कार्यक्रम में कहा कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने मनीष कश्यप को “जनता की आवाज़” बताते हुए कहा कि “जन सुराज में अब युवाओं और जन आंदोलनों से जुड़े लोग नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे।”


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर 4 महीनों में 128 एफआईआर दर्ज

    Share Add as a preferred…

    PMCH के पूर्व प्रिंसिपल मामले में नया मोड़, सरकारी अंगरक्षक के बयान ने जांच को दिया नया आधार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *