गोपाल खेमका हत्याकांड पर DGP का बड़ा बयान: बहुत जल्द सुलझेगी पूरी गुत्थी, STF कर रही है गहराई से जांच

पटना, 7 जुलाई 2025 — पटना के व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद पेचीदा और चुनौतीपूर्ण है, लेकिन पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीमें दिन-रात मेहनत कर रही हैं और अब इस केस में “काफी प्रगति” हुई है।

डीजीपी ने लिया व्यक्तिगत रूप से संज्ञान

रविवार को खुद डीजीपी विनय कुमार ने एसटीएफ कार्यालय जाकर जांच की समीक्षा की। उन्होंने मीडिया को बताया, “हम इस हत्याकांड को एक चुनौती की तरह ले रहे हैं। एसटीएफ की टीम बहुत सटीक ढंग से जांच कर रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है।”

जल्द होगा बड़ा खुलासा

हालांकि डीजीपी ने इस वक्त केस से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक करने से इनकार किया, लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द हत्याकांड की पूरी गुत्थी सुलझा ली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

पुलिस की प्रतिक्रिया समय पर भी उठे सवाल

जब उनसे पूछा गया कि क्या पुलिस घटनास्थल पर देर से पहुंची थी, तो इस पर डीजीपी ने कहा, “घटना के बाद लोगों ने खेमका जी को करीब 2:30 बजे मेडिवर्सल अस्पताल पहुंचाया। इसके कुछ मिनटों के भीतर कंकड़बाग थाना अध्यक्ष भी मौके पर पहुंच चुके थे। हमारी प्राथमिकता घायल को अस्पताल पहुंचाना था। फिर भी, पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जो भी लापरवाही पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी।”


पटना के जाने-माने कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या शुक्रवार रात उनके अपार्टमेंट के बाहर गोली मारकर कर दी गई थी। हमलावर हेलमेट पहनकर आए थे और हत्या के बाद बाइक से फरार हो गए थे। अब यह मामला राज्यभर में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक तत्परता को लेकर एक बड़ा मुद्दा बन गया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर 4 महीनों में 128 एफआईआर दर्ज

    Share Add as a preferred…

    PMCH के पूर्व प्रिंसिपल मामले में नया मोड़, सरकारी अंगरक्षक के बयान ने जांच को दिया नया आधार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *