मालदा मंडल आरपीएफ ने छात्रों को रेलवे सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मालदा, 03 जुलाई 2025: मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा रेलवे सुरक्षा और जन-जागरूकता को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में 02 जुलाई 2025 को आरपीएफ पोस्ट जंगीपुर रोड द्वारा सईदपुर यू.एन. हाई स्कूल, जंगीपुर में एक विशेष रेलवे सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह स्कूल जंगीपुर रोड रेलवे स्टेशन के समीप स्थित है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को रेलवे सुरक्षा की आवश्यकता और उसमें उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई:

  • मवेशियों या मनुष्यों के रेल पथ पर आने से होने वाली दुर्घटनाओं का खतरा
  • ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं
  • अलार्म चेन पुलिंग (ACP) का दुरुपयोग
  • रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत रूप से चलना (ट्रेसपासिंग)
  • सिग्नल प्वाइंट्स पर रुकावटें
  • यात्रियों की संपत्ति की चोरी और आपराधिक घटनाएं

विशेष रूप से यह बताया गया कि रेलवे ट्रैक और प्लेटफॉर्म के पास सेल्फी या वीडियो बनाने जैसी गतिविधियां जानलेवा हो सकती हैं। छात्रों को रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से किसी भी संदिग्ध वस्तु या लावारिस सामान की सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

आरपीएफ टीम ने संवादात्मक शैली में वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को रेलवे सुरक्षा के कानूनी पहलुओं से भी अवगत कराया और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

आरपीएफ, मालदा मंडल द्वारा भविष्य में भी इस तरह के जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि समाज में रेलवे सुरक्षा के प्रति चेतना बढ़े और युवा वर्ग को इस अभियान से जोड़ा जा सके।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कोर्ट के आदेश के बिना नहीं रद्द की जा सकती जमाबंदी, लगान रसीद रोकना भी अवैध

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव: ‘न्यायिक जांच में सच सामने आएगा, दोषी नहीं बचेंगे’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *