भागलपुर: जीविका दीदियाँ चलाएंगी गहन मतदाता जागरूकता अभियान, 25 जून से शुरू हुआ सर्वेक्षण कार्य

प्रशिक्षित दीदियाँ करेंगी घर-घर संपर्क, भ्रम की स्थिति होगी दूर

भागलपुर, 03 जुलाई 2025 – जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी योग्य मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जीविका दीदियाँ घर-घर जाकर अभियान चलाएंगी। इस उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में जीविका दीदियों और सामुदायिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है।

प्रशिक्षण के दौरान उन्हें यह बताया गया कि कैसे योग्य नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएं, कौन-कौन से आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होते हैं और प्रपत्र कैसे भरना है। इस्माईलपुर प्रखंड के नारी संघर्ष संकुल स्तरीय संघ में आयोजित प्रशिक्षण में नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, तथा प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका) शामिल हुए।

इस प्रकार का प्रशिक्षण कहलगांव, बिहपुर, सबौर समेत अन्य सभी प्रखंडों में भी आयोजित किया गया है। प्रशिक्षित जीविका दीदियाँ अब घर-घर जाकर नागरिकों को जागरूक करेंगी ताकि योग्य मतदाता समय रहते अपना नाम जुड़वा सकें। बीएलओ द्वारा आवेदन-पत्र संग्रह कर BLO ऐप पर अपलोड किया जा रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्देशानुसार जिले में 25 जून से 26 जुलाई 2025 तक विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत:

  • 1 अगस्त 2025 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
  • 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक दावे और आपत्तियाँ ली जाएंगी।
  • 30 सितंबर 2025 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

प्रशासन को उम्मीद है कि इस अभियान से योग्य मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने में बड़ी सफलता मिलेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर 4 महीनों में 128 एफआईआर दर्ज

    Share Add as a preferred…

    PMCH के पूर्व प्रिंसिपल मामले में नया मोड़, सरकारी अंगरक्षक के बयान ने जांच को दिया नया आधार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *