डीआरएम कार्यालय सहित प्रमुख स्टेशनों पर रखा गया दो मिनट का मौन
मालदा। शहीद दिवस के अवसर पर पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर मंडल के विभिन्न रेलवे प्रतिष्ठानों में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ शाखा अधिकारी और कर्मचारी डीआरएम कार्यालय प्रांगण में एकत्र हुए। सभी ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।
प्रमुख स्टेशनों पर भी हुआ आयोजन
इसके अलावा मालदा टाउन, भागलपुर, साहिबगंज, जमालपुर स्टेशन और जमालपुर लोको शेड सहित प्रमुख रेलवे प्रतिष्ठानों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मालदा मंडल ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


