भागलपुर स्टेशन पर मालदा मंडल द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन

भागलपुर/मालदा, 29 अगस्त 2025।मालदा रेल मंडल द्वारा चल रहे स्वच्छता अभियान – 2025 के तहत आज भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान मालदा मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

अभियान में पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन (EnHM), ऑपरेटिंग तथा इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त श्रमदान किया। इस दौरान स्टेशन परिसर से कचरा हटाया गया, अवांछित झाड़ियों की सफाई की गई और यात्रियों के लिए स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया गया।

मालदा मंडल ने यात्रियों और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे भी स्वच्छता के इस प्रयास में सहयोग दें और “स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत” राष्ट्रीय मिशन को सफल बनाने में भागीदार बनें।


 

  • Related Posts

    पटना में वशिष्ठ नारायण सिंह से मिले निशांत कुमार, ‘बिहार यात्रा’ को लेकर दिया बड़ा संकेत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठे सवाल, श्याम सुन्दर शरण ने विपक्ष की अंदरूनी दरारों का किया खुलासा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading