वैशाली: साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, 21 लाख की ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

वैशाली, 29 अगस्त 2025।साइबर थाना, वैशाली ने एक बड़े साइबर फ्रॉड मामले का खुलासा करते हुए बेगूसराय जिले के एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम विक्की कुमार (पिता – विनोद पासवान, ग्राम – पचम्मा, थाना – मुफ्फसिल, जिला – बेगूसराय) है।

मामला 18 जुलाई 2025 को दर्ज किया गया था, जब ग्राम मनियर (बलिया, उत्तर प्रदेश) के निवासी और वर्तमान में हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में रह रहे विनोद कुमार ने शिकायत दी थी कि उन्हें पेंशन रिव्यू के नाम पर एक फर्जी लिंक भेजा गया, जिसके जरिए उनके खाते से 21 लाख रुपये उड़ा लिए गए। इस संबंध में साइबर थाना हाजीपुर कांड संख्या 26/25 दर्ज किया गया।

अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी विक्की कुमार भोले-भाले लोगों से सरकारी योजना के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर उनका पूरा किट और एटीएम कार्ड झारखंड निवासी राकेश कुमार को बेच देता था। इसके बाद राकेश कुमार और उसके गिरोह के अन्य सदस्य फर्जी लिंक भेजकर खातों से राशि निकाल लेते थे। ठगी की रकम झारखंड और कोलकाता में गिरोह के अन्य सदस्यों के जरिए एटीएम से निकाली जाती थी।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने विक्की कुमार को बेगूसराय से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और गिरोह की गतिविधियों की जानकारी दी। फिलहाल साइबर थाना हाजीपुर की टीम अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम : विक्की कुमार
  • पिता का नाम : विनोद पासवान
  • ग्राम : पचम्मा
  • थाना : मुफ्फसिल
  • जिला : बेगूसराय

 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार के हर जिला मुख्यालय में खुलेगी ओलंपिक अकादमी, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज शुरू; राज्य को IT और टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी भी तेज

    Continue reading
    उद्यमियों की सुरक्षा के लिए बिहार में बनेगा BISF, CISF मॉडल पर तैयार होगी नई औद्योगिक सुरक्षा बल; निवेश बढ़ाने की बड़ी तैयारी

    Continue reading