अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा: Air India का बोइंग 787 क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 242 यात्रियों से भरे बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के क्रैश होने की पुष्टि हुई है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, इस विमान में सवार गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की जानकारी साझा की थी, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट हटा ली। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद अब तक 100 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें अधिकांश की हालत बेहद गंभीर है और उनकी पहचान केवल DNA जांच के जरिए ही संभव हो पाएगी।


कैसे हुआ हादसा?

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरी थी। टेक-ऑफ के महज दो मिनट बाद 1:40 बजे विमान एयरपोर्ट की बाहरी दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि इलाके में घना धुआं फैल गया और आस-पास के भवनों में आग लगने का खतरा उत्पन्न हो गया।

जिस इमारत से विमान टकराया, वह अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स का रिहायशी हॉस्टल था। हादसे में 15 डॉक्टर घायल हुए हैं।


विमान में कितने यात्री थे?

विमान में कुल 242 लोग सवार थे। इनमें:

  • 169 भारतीय नागरिक
  • 53 ब्रिटिश नागरिक
  • 7 पुर्तगाली नागरिक
  • 1 कनाडाई नागरिक

सवार थे। इसके अलावा विमान में क्रू मेंबर भी मौजूद थे।


एयर इंडिया और प्रशासन की प्रतिक्रिया

एयर इंडिया ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की जांच के लिए DGCA और AAIB की संयुक्त टीम को नियुक्त किया गया है। एयर इंडिया ने यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 भी जारी किया है।

एयर इंडिया ने कहा है कि इस हादसे से जुड़ी सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और X हैंडल पर नियमित अपडेट के रूप में साझा की जाएगी।


हादसे में अब तक की स्थिति

  • 100 से अधिक शव बरामद, DNA जांच जारी
  • पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मृत्यु की अपुष्ट जानकारी
  • 15 डॉक्टर घायल, कई अस्पताल में भर्ती
  • इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • NDRF, फायर ब्रिगेड और BSF की टीमें मौके पर मौजूद

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन को लेकर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। फिलहाल घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और घायलों को अहमदाबाद के सिविल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


 

  • Related Posts

    सबौर में कलेजा चीर देने वाला हादसा! शौचालय के अभाव में गंगा किनारे गई 8 वर्षीय अनाथ बच्ची की डूबने से मौत; 17 फीट गहरे पानी से निकाला गया शव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *