कहलगांव में बड़ी कार्रवाई: दियारा से 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार

तीन लोडेड कट्टा, स्मैक, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

कहलगांव। घोघा थाना पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर पन्नूचक अठगांवा दियारा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी चंदन कुमार के दियारा स्थित बासा में की गई, जहां आरोपी किसी बड़ी वारदात की फिराक में बैठे थे।

पुलिस ने मौके से तीन लोडेड देसी कट्टा, तीन ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक), एक चोरी की बाइक और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लुटेरों में शामिल हैं:

  • नीतीश कुमार – छोटी मोहनपुर, एकचारी थाना क्षेत्र
  • राजकुमार यादव – जयनगर, कोडरमा (झारखंड)
  • देवेंद्र कुमार यादव – जयनगर, कोडरमा (झारखंड)
  • चंदन कुमार – पुरानी आठगांवा
  • पिंटू कुमार उर्फ पिंटा – पुरानी आठगांवा
  • रवि कुमार – पन्नूचक गांव

पिंटू पर पहले से दर्ज हैं कई केस

घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पिंटू कुमार उर्फ पिंटा का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ:

  • घोघा थाना में लूट के दो मामले
  • सबौर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। आशंका है कि यह गिरोह इलाके में लूट और अवैध धंधों से जुड़ा हुआ है। पुलिस इनके नेटवर्क और अन्य आपराधिक वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है।

इस कार्रवाई से दियारा क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों में खौफ का माहौल बन गया है।

  • ये भी पढ़े..

    सुल्तानगंज में प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, सरकारी योजनाओं की समीक्षा और विभागीय अनुपस्थिति पर मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Share Add as a preferred…