गया में बड़ी कार्रवाई: 2009 से फरार कुख्यात नक्सली उत्तम राम गिरफ्तार

बिहार के गया जिले में पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त छापेमारी में 15 साल से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली उत्तम राम उर्फ राजेश दास को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार यह 2009 से लगातार नक्सली घटनाओं को अंजाम देता आ रहा था और इसकी तलाश में कई बार छापेमारी की गई थी।

गुप्त सूचना पर दबिश, मौके से पकड़ा गया नक्सली

गिरफ्तारी बुनियादगंज–खिजसराय रोड के पास हुई, जहां से नक्सली अतरी से गया की ओर आ रहा था। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन सशस्त्र बलों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

प्रभारी एसएसपी कांटेश कुमार मिश्रा ने बताया—
“कुख्यात नक्सली उत्तम राम की गिरफ्तारी हुई है। यह 2009 से लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इसके खिलाफ नौ कांड दर्ज हैं।”

लेवी वसूली और मशीनें जलाने का आरोप

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2016 में इस नक्सली ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से लेवी की मांग की थी। लेवी नहीं देने पर कंपनी के बेस कैंप में घुसकर मशीनों में आग लगा दी गई थी। इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 412/16 दर्ज की गई थी।

इस कांड में अब तक 15 नक्सली गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उत्तम राम के पकड़ में आने के बाद अन्य सहयोगियों की तलाश तेज कर दी गई है।

कई जिलों में दर्ज हैं मामले

उत्तम राम पर केवल गया ही नहीं, बल्कि नवादा जिले में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इसे क्षेत्र का सक्रिय और खतरनाक नक्सली मानती रही है, जो लंबे समय से पकड़ से बाहर था।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, भागलपुर में कैंडल मार्च के साथ निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर कांड पर भागलपुर में उबाल, इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

    Share Add as a preferred…