सड़क हादसे में महुआ विधायक मुकेश रोशन घायल, गाड़ी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

बिहार के हाजीपुर में गुरुवार को एक सड़क हादसे में महुआ के विधायक मुकेश रोशन घायल हो गए। यह हादसा महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 30 के पास उस समय हुआ, जब वे पटना से हाजीपुर किसी बैठक में शामिल होने जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विधायक की पीठ में चोट आई है। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद मची अफरा-तफरी, कार चालक हिरासत में

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया, “हमें सूचना मिली कि महुआ विधायक की गाड़ी को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी है। मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त किया गया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।”

विधायक बोले- अचानक सामने आ गई कार

हादसे के बारे में खुद विधायक मुकेश रोशन ने बताया, “मैं पटना से हाजीपुर जा रहा था। जैसे ही महात्मा गांधी सेतु पर पहुंचा, एक अनियंत्रित कार ने मेरी गाड़ी को टक्कर मार दी। मेरी पीठ में चोट आई है, लेकिन अब मैं ठीक हूं।”

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना की सही वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भी हादसे की खबर से चिंता का माहौल है।

  • ये भी पढ़े..

    “आलोचनाओं के बीच एक्शन में निशांत कुमार, दिल्ली से लौट सीधे पहुंचे घायलों के पास”

    Share Add as a preferred…

    बेगूसराय के गंगोत्री गंगे मॉल में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *