कांग्रेस कैंप कार्यालय में मनाया गया महात्मा गांधी का शहादत दिवस.. पूर्व विधायक अजीत शर्मा बोले– गांधी एक व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा थे

भागलपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा के निवास स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि आज के ही दिन महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने की थी। उन्होंने इसे आजाद भारत की पहली आतंकवादी घटना बताया और कहा कि गांधी की हत्या उस विचारधारा पर हमला था, जिसके सहारे देश को आजादी मिली।

अजीत शर्मा ने कहा कि आज गांधी के हत्यारों की विचारधारा सत्ता पर काबिज है, जो देश को सांप्रदायिक आधार पर बांटना चाहती है। उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है और देश की एकता व अखंडता की रक्षा गांधी के बताए मार्ग पर चलकर ही संभव है।

इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ. अभय आनंद, विपिन बिहारी यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोइन अंसारी, सौरव पारीक, डॉ. अभिषेक चौबे, इंटक अध्यक्ष रवि कुमार, मो. महताब खान, सैफ बिन मलिक, बंटी दास पान, जाबिर अंसारी पार्षद, नेजाहत अंसारी पार्षद, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती सिंह, ज्योति देवी, मिनाक्षी रायल, खुशबू कुमारी, प्रदीप कुमार, संजय साह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का हमला, बोले– जनादेश का अपमान होगा अगर राज्यसभा गए नीतीश कुमार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की राजनीति में बदलाव की चर्चा: क्या खत्म होगा कुर्मी युग और लौटेगा यादव युग?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading