पटना में शराब तस्करों ने किया पुलिस टीम पर हमला, 2 ASI और सिपाही घायल, 2 वाहन क्षतिग्रस्त

बड़ी खबर राजधानी पटना से है, जहां  अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया। आज सुबह हुई इस घटना में तस्करों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। इस हमले में 2 एएसआई और एक सिपाही घायल हो गये हैं। साथ ही दो पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

बताया जा रहा है कि पटना के रानीतालाब थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। शनिवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस राघोपुर मुसहरी गांव में छापेमारी करने पहुंची थी, तभी तस्करों ने उग्र होकर पथराव शुरू कर दिया। तस्करों ने दो वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बिक्रम और दुल्हिन बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। हालात को कंट्रोल करने के लिए डीएसपी समेत तीन थानों की पुलिस गांव में तैनात कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर 4 महीनों में 128 एफआईआर दर्ज

    Share Add as a preferred…

    PMCH के पूर्व प्रिंसिपल मामले में नया मोड़, सरकारी अंगरक्षक के बयान ने जांच को दिया नया आधार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *