शर्मनाक! इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं से गैंगरेप, 3 दोस्तों को नहर में फेंका, एक की मिली डेड बॉडी

देश एक बार फिर से शर्मसार हुआ है। कर्नाटक में इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना हम्पी के पास स्थित लोकप्रिय सनापुर झील के किनारे की है। खबरों के मुताबिक गुरुवार रात में तीन पुरुषों ने दो महिलाओं के साथ गैंगरेप किया।

पीड़ितों में एक 27 वर्षीय इजरायली पर्यटक है वहीं दूसरी महिला एक 29 वर्षीय होमस्टे संचालिका है। यह घटना रात करीब 11:30 बजे हुई जब महिलाएं उस स्थान पर तारों को देख रही थीं। आरोपियों ने महिलाओं के साथ मौजूद तीन अन्य दोस्तों पर भी हमला किया और उन्हें नहर में धकेल दिया। इनमें से एक की मौत हो गई है। उनमें से एक, डेनियल, संयुक्त राज्य अमेरिका से था।

वहीं ओडिशा का एक अन्य पर्यटक, जो अपराध के समय महिलाओं के साथ था, नहर में फेंके जाने के बाद से लापता है। महिलाओं के साथ एक महाराष्ट्र का यात्री भी था जो घायल है। 29 वर्षीय होमस्टे संचालिका ने अपनी शिकायत में बताया कि वह और चार अन्य दोस्त रात के खाने के बाद तुंगभद्रा पास की नहर के पास तारों को देखने गए थे, तभी घटना को अंजाम दिया गया।

पीड़िता ने बताया कि बाइक सवार  तीन युवक उनके पास आए और पूछा कि उन्हें पेट्रोल कहां मिल सकता है। जब होमस्टे संचालिका ने उन्हें बताया कि पास में कोई पेट्रोल पंप नहीं है, तो पुरुषों ने 100 रुपये की मांग की। जब उन्होंने मना कर दिया, तो बहस शुरू हो। फिर आरोपियों ने महिलाओं पर हमला करके घटना को अंजाम दिया और फिर बाइक से भाग गये। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *