महिला दिवस पर PM मोदी ने नारी शक्ति को किया नमन, आज महिलाओं को सौंपा अपने सोशल मीडिया अकाउंट का जिम्मा

महिला दिवस के अवसर पर आज पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर की महिलाओं को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हम महिला दिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं। हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरी सोशल मीडिया प्रॉपर्टीज उन महिलाओं द्वारा संभाली जाएंगी जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।’

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने हाल ही में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा था कि इस बार महिला दिवस पर उनके सोशल अकाउंट की कमान महिलाएं संभालेंगी। आज महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने अपने इस वादे को पूरा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ और इंस्‍टाग्राम को एक दिन के उन महिलाओं को सौंपा है, जिन्‍होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि, “सभी विद्याएं देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं और जगत की समस्त नारी शक्ति में भी उनका ही प्रतिरूप है। हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। इस सदी में ग्लोबल ग्रोथ में एक बहुत बड़ा फैक्टर महिलाओं की भागीदारी का होने वाला है। जो देश, जो समाज जितनी अधिक भागीदारी महिलाओं को देगा, उतना ही तेजी से ग्रो करेगा। भारत में आज वूमेन लीड डेवलपमेंट का दौर है।”

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर 4 महीनों में 128 एफआईआर दर्ज

    Share Add as a preferred…

    PMCH के पूर्व प्रिंसिपल मामले में नया मोड़, सरकारी अंगरक्षक के बयान ने जांच को दिया नया आधार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *