बिहार के पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर 29 अक्टूबर से 9 नवंबर तक रोक

पटना। बिहार में आगामी पर्व-त्योहारों दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गयी है। पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर 29 अक्टूबर से 9 नवंबर तक तक रोक लगायी गयी है।

बुधवार को मिली सूचना के मुताबिक पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक, विधि व्यवस्था संजय सिंह ने सभी पुलिस कार्यालयों के प्रमुख अधिकारियों को पत्र लिखकर इस संबंध में आदेश दिया। जानकारी के अनुसार यह पत्र सभी आईजी, डीआईजी, एसएसपी, समादेष्टा के साथ बी-सैप एवं प्रशिक्षण के महानिदेशक और आर्थिक अपराध इकाई, एसटीएफ, सीआईडी, रेल और विशेष शाखा के एडीजी को भी भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि विधि-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए नौ नवंबर तक सभी अवकाश पर रोक रहेगी। सिर्फ विशेष परिस्थिति में ही संबंधित जिला या कार्यालय प्रधान को अवकाश स्वीकृत होगा।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…