पटना में वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, थाने के पास अपराधियों का तांडव

पटना, 13 जुलाई 2025: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े सिविल कोर्ट के अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार रोज की तरह रविवार सुबह चाय पीने के लिए घर से निकले थे। चाय पीकर जब वे लौट रहे थे, उसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें सड़क पर ही घेरकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। तीन गोलियां चलने की बात सामने आई है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत पीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया गया है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। वकील समुदाय में आक्रोश व्याप्त है और कई अधिवक्ताओं ने सुरक्षा की मांग उठाई है।

इस वारदात ने एक बार फिर से राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से न सिर्फ पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठे हैं, बल्कि आम लोगों में भी डर का माहौल है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में 16 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी: जमीन विवाद में इकलौते बेटे का गला घोंटकर मर्डर, 8 लोगों पर FIR

    Share Add as a preferred…

    वैशाली के दो होनहारों ने रचा इतिहास: किसान की बेटी और बेटे बने राजस्व अधिकारी, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *