बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, परिवहन आयुक्त सहित कई पदों पर नियुक्ति

पटना | 2 अगस्त 2025:बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में परिवहन, राजस्व, वित्त, पशुपालन और सूचना विभाग सहित कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां:

  • हरजोत कौर बम्हारा, अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को राजस्व पर्षद के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • आशुतोष द्विवेदी (IAS-2018) को नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है। वे अब तक भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे।
  • मिहिर कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, उद्योग विभाग को मुख्य जांच आयुक्त सह महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • डॉ. आशिमा जैन को राजस्व पर्षद का अपर सदस्य नियुक्त किया गया है।
  • रचना पाटिल को वित्त विभाग में सचिव (व्यय) की जिम्मेदारी दी गई है।
  • उज्जवल कुमार सिंह, विशेष सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग को पशुपालन निदेशक बनाया गया है।
  • संजय कुमार, जो अब तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, उन्हें अपर महानिदेशक, बिपार्ड के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • अरविंद कुमार वर्मा को मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव बनाया गया है।
  • सत्येंद्र कुमार सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार के इस फेरबदल को प्रशासनिक सुधार और रिक्त पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


 

  • Related Posts

    समस्तीपुर में दारोगा को भीड़ ने बनाया बंधक: नशे में हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सीतामढ़ी में दर्दनाक घटना: पंखा चलाने को लेकर विवाद, चौथी कक्षा की छात्रा की पीट-पीटकर हत्या

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *