भागलपुर में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर

भागलपुर | 2 अगस्त 2025: भागलपुर जिले के दो अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की दो घटनाएं सामने आईं, जिनमें एक पुरुष सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पहली घटना – सन्हौला के बनियाडीह गांव में

बनियाडीह बहियार में खेत पर काम कर रहे 25 वर्षीय रंजीत यादव और उनकी बड़ी मां अनीता देवी (40) आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।
रंजीत खेत के बोरिंग पर गए थे, जबकि अनीता देवी धान की रोपनी कर रही थीं। परिजनों ने दोनों को तुरंत सन्हौला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया है। रंजीत की हालत गंभीर बनी हुई है।

दूसरी घटना – नवगछिया के पोठिया पंचायत के मडंड्डा बहियार में

मडंड्डा गांव की शहजादी खातून (45) पत्नी शमशुल मंसूरी और मजबूना खातून (30) पत्नी खुर्शीद मंसूरी अपने खेत में धान रोप रही थीं। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे दोनों झुलस गईं।
परिजन उन्हें फौरन पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन से राहत की मांग

घटनाओं के बाद गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि तेज गर्जना के साथ अचानक बिजली गिरी, जिससे हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से राहत और मुआवजा देने की मांग की है।

खबर लिखे जाने तक सभी घायलों का इलाज जारी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पेयजल संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, एनएच-80 जाम कर किया प्रदर्शन, बीडीओ ने हटवाए अवैध मोटर

    Share Add as a preferred…

    पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार और एनकाउंटर मामलों की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *